रायबरेली में तालाब किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कसरॉवा गांव के पास स्थित एक तालाब किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार बछरावां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts