रायबरेली में स्कूल के भीतर मारपीट, कक्षा 10 का छात्र गंभीर घायल

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोमवार की देर शाम खेल के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मैच खेलने के दौरान कहासुनी के बाद कक्षा 8 के छात्र गोविंद ने कक्षा 10 के छात्र विकास कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी सेहगो पश्चिम की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल छात्र को विद्यालय परिसर में मौजूद फोर्थ क्लास कर्मचारी और स्टाफ द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल छात्र विकास कुमार ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि विद्यालय में आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

उसने आरोप लगाया कि विद्यालय में जिम्मेदारों के रुकने की व्यवस्था होने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं रुकता, जिससे ऐसी घटनाएं लगातार होती रहती हैं।

इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts