रायबरेली में रबी खरीद की समीक्षा बैठक, सरनीत कौर ब्रोका ने दिए सख्त निर्देश

[post-views]

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों और विभिन्न क्रय एजेंसियों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। गेहूं खरीद की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित की गई है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 05 मई 2026 तक 32 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 37 प्रतिशत है।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेष रूप से गेहूं खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित होनी चाहिए और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सरनीत कौर ब्रोका ने यह भी निर्देशित किया कि किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए और किसी भी स्थिति में भुगतान लंबित न रखा जाए।

उन्होंने तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी खरीद केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे, तिरपाल, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों को सरकारी खरीद प्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, एआर कोऑपरेटिव विवेक कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुररहमान, मंडी सचिव रायबरेली प्रेम चंद्र सरोज, मंडी सचिव लालगंज अतुल प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts