सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के चैनपुर में समाजवादी नेता इंजीनियर राकेश यादव के आवास पर आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में राजनीतिक और सांस्कृतिक जगत की कई चर्चित हस्तियां एक मंच पर नजर आईं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव, विधायक वीरेंद्र चौधरी सहित कई समाजवादी नेताओं की मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही।

कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत के कई नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को यादगार बना दिया। भोजपुरी गायक शिल्पी राज, विजय चौहान, अमृता गौतम, विहार के सुनील यादव, अभय पांडे सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर पूरी रात दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भव्य गीत-संगीत कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव, पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, विधायक वीरेंद्र चौधरी, फरेंदा ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव, रमेश सैनी, सरजू यादव, बबलू चौरसिया, आशीष जायसवाल, गामा यादव, सुखदेव यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह और राजदेव यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर राकेश यादव ने सभी अतिथियों और कलाकारों का माला, शॉल और बुके देकर सम्मान किया तथा नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस, अतिरिक्त पुलिस बल और बाउंसरों की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।






