बृजमनगंज सीएचसी में HPV वैक्सीन का शुभारंभ, 14–15 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त टीकाकरण

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। आदर्श नगर पंचायत स्थित सीएचसी बृजमनगंज में भारत सरकार द्वारा जारी HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर चेयरमैन राकेश जायसवाल ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। उन्होंने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किशोरियों के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं को शामिल किया जा रहा है।

सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसके कारण हर साल 40 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। इस खतरे को कम करने के लिए देश में पहली बार बड़े स्तर पर यह टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस कार्यक्रम को “स्वस्थ नारी” की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर बीसीपीएम विनोद कुमार, गणेश कुमार, एचईओ देवेंद्र कुमार, भार्गव, भूषण, सभासद झिनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, लव कुश पांडे सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्र की किशोरियों को बड़ी राहत मिलेगी और समय रहते टीकाकरण के माध्यम से गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सकेगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts