चिरमिरी में डस्टबिन रखकर हटाने का मामला तूल पकड़ा, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

आर स्टीफ़न (स्टेट हेड)

चिरमिरी, एमसीबी (छत्तीसगढ़)। नगर पालिका निगम चिरमिरी की कार्यप्रणाली को लेकर इन दिनों एक मामला काफी चर्चा में है। आरोप है कि निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कचरा निस्तारण के लिए डस्टबिन तो रखे गए, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें हटाकर वापस ले जाया गया, जिससे लोगों में नाराजगी और सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार नगर निगम द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर डस्टबिन रखे गए थे। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि डस्टबिन रखने के कुछ समय बाद ही निगम की गाड़ियों द्वारा उन्हें वापस उठा लिया गया। लोगों का आरोप है कि केवल फोटो खींचने के उद्देश्य से डस्टबिन रखे गए और फिर हटा लिए गए, जिससे पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर डस्टबिन रखे गए थे, वहां सफाई व्यवस्था को लेकर उम्मीद जगी थी, लेकिन डस्टबिन हटाए जाने से लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने इसे नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया है।

यह मामला इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर डस्टबिन रखने के बाद उन्हें हटाने की जरूरत क्यों पड़ी और इसका वास्तविक कारण क्या है।

सबसे अहम बात यह है कि इस पूरे मामले पर अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। इससे लोगों के मन में और भी संदेह उत्पन्न हो रहा है कि आखिर यह कार्य किसके निर्देश पर किया गया।

डस्टबिन रखने और हटाने के इस मामले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक स्थिति स्पष्ट होती है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts