Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तराखंड

बाजपुर के राजकीय विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर, छात्र-छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी

दिनांक: Thursday, 09 April 2026 | समय: 04:35 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तराखंड

सलमान ख़ान

बाजपुर, उधम सिंह नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहटा, बाजपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में किया गया, जबकि इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डी.आर. वाराकोटी ने की।

इस शिविर में छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने उपस्थित विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद लोग इस नंबर के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया और उसके महत्व को भी समझाया गया।

शिविर के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर भी विशेष चर्चा की गई और छात्रों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी संगीता सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने कानूनी जानकारी को गंभीरता से सुना।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड

बाजपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने…

उत्तराखंड

बाजपुर में जलभराव से निपटने की तैयारी तेज, चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने शुरू कराई नालों की सफाई

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर शहर में बारिश के मौसम से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *