बाजपुर में कपूर फार्म पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, चुनावी रणनीति पर मंथन तेज

सलमान खान

बाजपुर, उधम सिंह नगर। क्षेत्र में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य वरुण कपूर के निवास (कपूर फार्म) पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा। इस दौरान एक महत्वपूर्ण सामूहिक लंच का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, गुरदीप सतपाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, रणजीत सिंह रावत, महेंद्र पाल सिंह, प्रकाश जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, करन मेहरा और संजय कपूर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस दौरान नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा तेज रही। राजनीतिक दृष्टि से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय स्तर के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिनमें पुष्कर जैन, श्यामलाल सुखीजा, सरताज औलख, हरमिंदर सिंह बरार, संदीप सहगल, कदीर अहमद, फुरकान अहमद, वसीम अहमद, अराज सिद्धू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts