बृजमनगंज थाने में 9 मुकदमती वाहनों की नीलामी, 1.04 लाख रुपये में हुई बिक्री

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। थाना परिसर में रविवार को मुकदमती वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें कुल 9 वाहनों की बिक्री की गई। यह नीलामी क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार और तहसीलदार की देखरेख में पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई।

नीलामी प्रक्रिया का संचालन फरेन्दा तहसील, जनपद महराजगंज के तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कुल 13 व्यापारियों ने भाग लिया और निर्धारित नियमों के तहत सिक्योरिटी मनी जमा कर बोली लगाई।

नीलामी के अंत में सभी 9 वाहनों को कुल 1 लाख 4 हजार 800 रुपये में बेचा गया। पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराते हुए आगे की विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक निरंजन राय, तारकेश्वर वर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *