Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज सड़क हादसे में घायल युवक की 6 दिन बाद मौत, गांव में शोक की लहर

दिनांक: Monday, 13 April 2026 | समय: 06:32 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड संख्या 15, मनसबगढ़ निवासी 28 वर्षीय सनोज चौधरी की मौत के साथ ही उनके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

बीते 6 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सनोज ने रविवार की रात दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह जैसे ही एंबुलेंस से उनका शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 की रात बृजमनगंज-लेदवां चौराहे के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। इस हादसे में सनोज चौधरी और सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोनों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया था।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सिद्धार्थनगर पहुंचे थे और घायलों का हाल-चाल जानकर परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

बाद में हालत में सुधार न होने पर परिजन सनोज को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले गए, जहां लगातार 6 दिनों तक उपचार चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सनोज चौधरी दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई मनोज चौधरी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सनोज अपने पीछे एक मासूम पुत्र छोड़ गए हैं, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान चेयरमैन राकेश जायसवाल, झिनक चौधरी, सतेंद्र चौधरी, परमेंद्र चौधरी, नागेंद्र चौधरी, सतपाल चौधरी, झिनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, धर्मेंद्र चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल अरविंद खरवार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *