बाजपुर में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता शिविर, मातृ स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

सलमान खान

बाजपुर, उधम सिंह नगर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उप जिला चिकित्सालय बाजपुर के सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र जायसवाल ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर डॉ. एकता तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया की समस्या को कम करना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना तथा गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि हमें मिलकर हर मां और हर नवजात के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए और समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।

इस कार्यक्रम में डॉ. अशोक तोमर, डॉ. आकांक्षा चौहान, डॉ. विनीत कोठारी, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. रविंद्र साहू, दलजीत सिंह गोराया, रीना सिंह, रणजीत कौर, प्रकाश बचखेती, संगीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts