बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर चला जागरूकता अभियान, पुलिस-रेलवे के सहयोग से मिनटों में खुला जाम

सलमान खान

बाजपुर, उधम सिंह नगर। क्षेत्र के मरियमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आज पहचान यूथ क्लब के युवाओं द्वारा पुलिस और रेलवे विभाग के सहयोग से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षित और अनुशासित यातायात के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के तहत सुबह लगभग 11:42 बजे लालकुआं से काशीपुर जाने वाली ट्रेन के क्रॉसिंग समय पर युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने रॉन्ग साइड में वाहन खड़ा करने और क्रॉसिंग के नीचे से गुजरने वाले लोगों को पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया।

इस पहल का सकारात्मक प्रभाव तुरंत देखने को मिला। जहां पहले क्रॉसिंग खुलने के बाद भी 15 से 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रहती थी, वहीं आज महज 3 से 4 मिनट में पूरा ट्रैफिक सुचारु रूप से क्लियर हो गया।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

इस अभियान में पहचान यूथ क्लब की ओर से डिग्री कॉलेज बाजपुर के छात्र विशाल, जसविंदर, खुशी, नीतू, नाजिश सहित अन्य युवा शामिल रहे। साथ ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts