मदन मोहन मिश्र ने संभाली बृजमनगंज थाने की कमान, कानून व्यवस्था होगी बड़ी चुनौती

  • जनता, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों से बेहतर तालमेल के साथ अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। मदन मोहन मिश्र ने बृजमनगंज थाना क्षेत्र की कमान संभाल ली है। उनके सामने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र हमेशा से संवेदनशील माना जाता रहा है।

यहां बाजार क्षेत्र की गतिविधियों, ग्रामीण इलाकों के विवादों, सामाजिक मुद्दों और छोटे-बड़े मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन को लगातार सक्रिय रहना पड़ता है। ऐसे में नवागत थानाध्यक्ष के लिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना आसान चुनौती नहीं माना जा रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखना भी पुलिस प्रशासन के लिए बेहद जरूरी होता है। लोगों का मानना है कि किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए पुलिस और जनता के बीच भरोसे का माहौल होना आवश्यक है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार पूर्व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने अपने कार्यकाल में लोगों से संवाद स्थापित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया था। अब नवागत थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के सामने उसी व्यवस्था और विश्वास को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

लोगों को उम्मीद है कि नए थानाध्यक्ष अपनी कार्यशैली, सक्रियता और अनुभव के बल पर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाएंगे और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts