यूपी में ‘पायलट डे’ पर सम्मानित हुए 108 और 102 एंबुलेंस चालक, जीवन रक्षक सेवा के लिए मिला सम्मान

  • प्रदेशभर में उत्कृष्ट एंबुलेंस पायलटों को प्रमाण-पत्र, चेक और बैज देकर किया गया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं में कार्यरत एम्बुलेंस पायलट के सम्मान में मंगलवार को ‘पायलट डे’ धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत पायलट्स (एंबुलेंस ड्राइवर) को उनके अथक सेवा और जीवन रक्षक भूमिका एवं उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए पूरे प्रदेश में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रदेश भर के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रत्येक जिले के 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के एक एक सर्वश्रेष्ठ पायलट को प्रमाण-पत्र, चेक और बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जोन स्तर पर भी प्रत्येक जोन से एक-एक उत्कृष्ट पायलट को प्रमाण पत्र, चेक और बैज देकर विशेष सम्मान दिया गया।

उत्‍तर प्रदेश में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्‍था ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि एंबुलेंस पायलट दिन-रात सड़कों पर दौड़ते हुए गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनकी जीवन रक्षा का महत्‍वपूर्ण कार्य करते हैं। एंबुलेंस पायलट (ड्राइवर) इमरजेंसी सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं।

उन्‍होंने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी में हर पल कीमती होता है। इमरजेंसी के समय में समय से अस्‍पताल पहुंचना बहुत महत्‍पपूर्ण होता है। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के ये पायलट ही असली हीरो हैं, जो हर इमरजेंसी में सबसे पहले मौके पर पहुँचते हैं और मरीजों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन पायलट की जितनी सराहना की जाय कम है।

उन्होंने सभी पायलटों से अपील की कि वे भविष्य में भी इसी लगन और जज्‍बे के साथ सेवा देते रहें। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से सभी एम्बुलेंस पायलटों को उनके सेवा भाव, समर्पण और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इसके अलावा विभिन्‍न जिलों में डीएम, सीएमओ व सीएमएस व अन्‍य अधिकारियों ने इन पायलटों को उनके योगदान के लिए सम्‍मानित किया। ईएमआरआई (इमर्जेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट) ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज भारत में विश्वस्तरीय आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी संस्था है।

भारत में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज आज भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत कार्य करने वाली सबसे बड़ी पेशेवर आपातकालीन सेवा प्रदाता है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts