महराजगंज: नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

  • पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब नाबालिग घर से बाहर गई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धर्मेंद्र, लखन, मिथुन और लालचंद नामक चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *