रायबरेली में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

  • दो महीने से शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने का दावा, फौजी की भांजी ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के दुकनहा ग्राम प्रधान पति द्वारा सरकारी जमीन पर जबरदस्ती अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने के मामले में तहसील प्रशासन के जिम्मेदारों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। फौजी चंद्रभान कुशवाहा व उनकी भांजी उमा कुशवाहा पिछले दो महीने से लगातार शिकायत कर रहे हैं।

मामले में जिलाधिकारी, एसडीम, तहसीलदार व खीरों पुलिस से लगातार शिकायतें की जा रही हैं। तहसील प्रशासन और पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटे हैं। शनिवार को फौजी की भांजी उमा कुशवाहा ने एसडीएम को मामले में शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग किया।

दुकनहा-खीरों सड़क के किनारे निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन के बगल में सरकारी जमीन पर गांव के प्रधान पति द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। फौजी की भांजी ने शिकायत में बताया कि भूमि संख्या 496 ज पर उनके पूर्वजों का दशकों से कब्जा है।

इस भूमि पर फौजी चंद्रभान कुशवाहा के बाबा की समाधि बनी हुई है। मामले से संबंधित एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम ने फौजी की भांजी उमा कुशवाहा को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

तहसीलदार ने डेढ़ महीने से शिकायत को रखा लंबित

प्रधान पति द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के करने के मामले में ग्रामीणों द्वारा की गई एक आईजीआरएस शिकायत तहसीलदार के स्तर पर पिछले डेढ़ महीने से लंबित है। मामले में अभी तक तहसीलदार ने कोई रिपोर्ट नहीं लगाई है। मामले में तहसीलदार की भूमिका शुरू से संदिग्ध रही है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts