Sunday, 25 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Sunday
25 October 2026
ताज़ा खबर
यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचारयूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचार
रायबरेली

रायबरेली: डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने गोरा बाजार टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश

दिनांक: Monday, 08 June 2026 | समय: 03:17 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • वैक्सीन उपलब्धता, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर क्षेत्र स्थित गोरा बाजार टीकाकरण केंद्र (आंगनबाड़ी केंद्र) का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैक्सीन की उपलब्धता, लाभार्थियों की उपस्थिति, भीड़ प्रबंधन तथा स्वच्छता व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के समय टीकाकरण सत्र सुचारू रूप से संचालित पाया गया। केंद्र पर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। साथ ही वैक्सीन, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित पाई गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी लाभार्थी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने और सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें