Tuesday, 27 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
27 October 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण
महराजगंज

बृजमनगंज में 22 जून से शुरू होगी माँ महाकाली की त्रिवार्षिक महापूजा, तीन दिन चलेगा भव्य धार्मिक आयोजन

दिनांक: Friday, 12 June 2026 | समय: 06:37 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • धार चढ़ाने, कढ़ाई उत्सव, महायज्ञ और मध्यरात्रि खप्पर पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे आयोजित

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज की अधिष्ठात्री देवी माँ महाकाली की ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ 22 जून से होने जा रहा है। नगर की सुख-समृद्धि, लोककल्याण और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को समर्पित यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न होगा। महापूजा को लेकर नगरवासियों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है तथा आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति के अनुसार इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 22 जून, सोमवार को प्रातःकाल नगर की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से धार चढ़ाने के साथ होगी। इसके बाद वैदिक आचार्यों और विद्वान ब्राह्मणों के सान्निध्य में मुख्य पूजन और मंत्रोच्चारण का क्रम प्रारंभ होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हवन, विशेष पूजा, कढ़ाई उत्सव और पारंपरिक खप्पर पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रथम दिन: 22 जून

महापूजा के पहले दिन सुबह 6 बजे नगर की महिलाएं माँ काली, शीतला माता और डिवहार बाबा के स्थानों पर पारंपरिक धार चढ़ाएंगी। सुबह 10 बजे से मुख्य पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ होगा। सायंकाल 6 बजे पुनः महिलाओं द्वारा तीनों आस्था केंद्रों पर धार अर्पित की जाएगी।

द्वितीय दिन: 23 जून

दूसरे दिन सुबह 7 बजे महिलाओं द्वारा प्रातःकालीन धार अर्पण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से विशेष पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा। शाम 6 बजे पुनः पारंपरिक रीति से धार चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी।

तृतीय दिन: 24 जून को होगी पूर्णाहुति

महापूजा के अंतिम दिन सुबह 6 बजे महिलाओं द्वारा तीनों पूजा स्थलों पर धार चढ़ाई जाएगी। सुबह 10 बजे माता रानी के निमित्त कढ़ाई चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी तथा मुख्य पूजा संपन्न होगी। दोपहर 12 बजे महायज्ञ और हवन की पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का औपचारिक समापन होगा।

शाम 6 बजे लोक देवता डिवहार बाबा को श्रद्धापूर्वक लोई अर्पित की जाएगी। वहीं रात्रि 12 बजे के बाद माँ महाकाली का पारंपरिक एवं अत्यंत श्रद्धापूर्ण खप्पर पूजन किया जाएगा। इस दौरान मृदंग, पचरा और लोकभक्ति संगीत के बीच भव्य महाआरती संपन्न होगी, जिसमें क्षेत्र की उन्नति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी।

क्षेत्र की प्राचीन परंपरा से जुड़ा है आयोजन

क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के अनुसार यह त्रिवार्षिक महापूजा बृजमनगंज की सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं में से एक है। मान्यता है कि यह आयोजन क्षेत्र को प्राकृतिक आपदाओं, महामारी और विभिन्न प्रकार की बाधाओं से सुरक्षित रखने तथा जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाता है।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर माँ महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दें।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

27 October 2026

सौरभ जायसवाल महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा राजी टोला, पोस्ट लक्ष्मीपुर निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी…