Tuesday, 27 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
27 October 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण
महराजगंज

महराजगंज: सीएमओ ने किया सीएचसी बृजमनगंज का औचक निरीक्षण, निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर भी जांचे

दिनांक: Sunday, 14 June 2026 | समय: 12:59 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • दवा कक्ष, डिलीवरी रूम और वैक्सीन स्टोरेज का लिया जायजा, नगर क्षेत्र में ओपीडी सेंटर शुरू करने के लिए भवन की तलाश

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ प्रसाद ने शनिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएमओ ने अस्पताल के दवा कक्ष, डिलीवरी कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन कक्ष में पहुंचकर जीवन रक्षक टीकों के रख-रखाव और स्टोरेज व्यवस्था की भी गहनता से जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि टीकों के भंडारण और वितरण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।

निरीक्षण के बाद सीएमओ नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक निजी अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीएमओ के कस्बे में पहुंचने की सूचना मिलते ही कई निजी सेंटरों के संचालक अपने प्रतिष्ठान छोड़कर चले गए। हालांकि, स्टेशन रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर निरीक्षण के दौरान बंद मिला।

सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उन्होंने कहा, “स्टेशन रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर खाली मिला। वहीं निजी अस्पताल में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन चिकित्सक और मरीज नहीं मिले। संबंधित लोगों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए चेतावनी दी गई है।”

इस दौरान सीएमओ ने नगर पंचायत क्षेत्र में शहरी मरीजों की सुविधा के लिए एक ओपीडी सेंटर शुरू करने की योजना पर भी चर्चा की। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल से मुलाकात कर उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने को लेकर बातचीत की।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से नगर क्षेत्र के लोगों को भविष्य में स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

27 October 2026

सौरभ जायसवाल महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा राजी टोला, पोस्ट लक्ष्मीपुर निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी…