Tuesday, 27 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
27 October 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण
लखनऊ

यूपी-112 की तत्परता से बची एक व्यक्ति की जान, पीआरवी 5344 के पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

दिनांक: Sunday, 14 June 2026 | समय: 07:46 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • ग्राम सरेसर में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने समय रहते व्यक्ति को सुरक्षित बचाया, पुलिस महानिदेशक यूपी-112 ने किया सम्मानित

शकील अहमद

लखनऊ/अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई है। जनपद अमेठी में पीआरवी 5344 पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक यूपी-112 ने संबंधित कर्मियों को सम्मानित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को दोपहर 1:36 बजे यूपी-112 को जनपद अमेठी के थाना जगदीशपुर क्षेत्र के ग्राम सरेसर से एक पारिवारिक विवाद की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पीआरवी 5344 की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने पाया कि एक व्यक्ति घर के अंदर बंद है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी कर्मियों ने बिना समय गंवाए वैकल्पिक रास्ते से घर के भीतर प्रवेश किया। वहां उन्होंने व्यक्ति को संकट की स्थिति में पाया और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए इस प्रयास से उसकी जान बच गई।

यूपी-112 मुख्यालय ने इस संवेदनशील और साहसिक कार्य की सराहना करते हुए पीआरवी 5344 की टीम को सम्मानित किया है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी 5344 के कर्मी

  • कमांडर : हरिओम उपाध्याय
  • सब कमांडर : प्रमिला तिवारी एवं कौशिक सिंह
  • पायलट : पवन कुमार सरोज

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पीआरवी कर्मी लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार से उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करना ही यूपी-112 की सबसे बड़ी पहचान है और पीआरवी 5344 की टीम ने इसका उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यूपी-112 की टीमें प्रदेशभर में समय-समय पर विभिन्न आपात स्थितियों में नागरिकों की सहायता कर रही हैं। अमेठी की यह घटना भी पुलिस की तत्परता, मानवीय दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

27 October 2026

शकील अहमद लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छठ पूजा महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सरोजनीनगर…

लखनऊ

लखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटन

27 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत गिन्दान खेड़ा (कैलाश विहार) में रविवार को दोपहर…