Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

दिनांक: Sunday, 21 June 2026 | समय: 08:26 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • नगर पंचायत, थाना परिसर, विकासखंड कार्यालय व विद्यालयों में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का लिया संकल्प

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर, थाना परिसर, विकासखंड कार्यालय तथा विभिन्न विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन कराए और नियमित योग के लाभों पर प्रकाश डाला।

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।

थाना बृजमनगंज परिसर में थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। इसलिए उन्हें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे वे तनावमुक्त रहकर बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

विकासखंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने यहां प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और अन्य सरकारी कार्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने योग कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। कार्यक्रमों के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *