ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

  • मौरावां नगर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों की रही धूम, हजारों लोगों ने लिया प्रसाद

दिनेश विश्वकर्मा

मौरावां, उन्नाव। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर मौरावां नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर के मोतेश्वर मंदिर में सत्यम सोनी और अभिषेक सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं पूर्व क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने अपने मार्केट परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने अपने आवास पर सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इसी क्रम में सभासद सुमित चौधरी ने भी विशाल भंडारे का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

ग्राम सभा बरवा में प्रधान काली चरण साहू के निवास पर भी विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हिलौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित, पत्रकार सुनील मिश्रा, गौरी सिंह, जमुना यादव, मोतीलाल लोधी, सागर लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मानवाधिकार मीडिया के पत्रकार दिनेश डॉक्टर कुदरा ने अपने क्लीनिक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। मोतीलाल गुप्ता के यहां भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

इसके अलावा पंकज द्विवेदी मौरावां एवं उनके पुत्र आकाश द्विवेदी ने अपने आवास पर विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में बड़े मंगल के अवसर पर धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *