कोल्हुई पुलिस ने अवैध खाद तस्करी का किया भंडाफोड़, ई-रिक्शा समेत 15 बोरी खाद जब्त

  • यूरिया और डीएपी खाद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सीमा शुल्क विभाग को सौंपा गया मामला

सौरभ जायसवाल

कोल्हुई (महराजगंज)। कोल्हुई पुलिस ने शनिवार को अवैध खाद तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक ई-रिक्शा से 15 बोरी खाद बरामद कर वाहन समेत उसे कब्जे में ले लिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार कस्बे स्थित पुलिस बूथ के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर एक ई-रिक्शा को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 10 बोरी यूरिया और 5 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए आरोपी को सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद खाद और ई-रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि खाद के स्रोत और गंतव्य के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल राहुल सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts