Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
बाराबंकी

हैदरगढ़ में निर्माणाधीन भवन की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, नौ घायल

दिनांक: Saturday, 27 June 2026 | समय: 06:18 PM | लेखक: | श्रेणी: बाराबंकी
  • नई तहसील के सामने निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर, बचाव अभियान जारी

पंकज तिवारी

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नई तहसील परिसर के सामने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे निर्माणाधीन एक भवन की छत डालने के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। अचानक छत गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भवन की छत की स्लैब डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी संरचना भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बचाव कार्य का जायजा लिया और राहत अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि घायलों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

हादसे में मृत मजदूर की पहचान नौशाद के रूप में हुई है। घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। प्रशासन ने निर्माणाधीन भवन की छत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

बाराबंकी

बाराबंकी: शाहपुर में हर घर जल योजना बदहाल, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

06 July 2026

पंकज तिवारी मसौली (बाराबंकी)। जनपद बाराबंकी के विकासखंड मसौली अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने…

बाराबंकी

गोमती में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, मंदिर दर्शन के बाद स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

25 June 2026

पंकज तिवारी हैदरगढ़ (बाराबंकी)। अवसानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद गोमती नदी में स्नान करने गए दो…

बाराबंकी

फैक्ट्री मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर पांच साल में बने सीए

18 June 2026

पंकज तिवारी सुबेहा (हैदरगढ़)। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर हैदरगढ़ क्षेत्र के एक युवा ने वह मुकाम…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *