बृजमनगंज नगर पंचायत में 1.40 करोड़ की लागत से सात नई सड़कों का शिलान्यास

  • विभिन्न वार्डों में होंगे सड़क निर्माण कार्य, बेहतर आवागमन और आधारभूत सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में रविवार को विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सात नई सड़कों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया।

नगर पंचायत के अनुसार वार्ड संख्या 16, 10, 2 और 8 सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नगर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और नगर की यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।

शिलान्यास कार्यक्रम में झिनक विश्वकर्मा, शिव प्रसाद चौरसिया, सुरेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, चंद्रशेखर यादव, अंबेडकर कुमार, अमरनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts