बीएमपीएस में संगीतमय श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का समापन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

  • धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही सहभागिता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर दिया गया बल

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (बीएमपीएस) में आयोजित संगीतमय श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, मेलजोल और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह एवं प्रबंधक शांतनु सिंह ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन ने सभी आगंतुकों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *