पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल

  • सूचना निदेशक विशाल सिंह ने उठाया महत्वपूर्ण कदम, लंबित कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे पत्रकार

रायबरेली। पत्रकार बन्धुओं के हित में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना और आसान होगा। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक विशाल सिंह ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन किया है और किन्हीं कारणों से उनका कार्ड नहीं बन पाया है, वे https://beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। पोर्टल पर नाम प्रदर्शित होने की स्थिति में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक संशोधन भी कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।

नया पोर्टल शुरू होने के बाद पत्रकार बन्धु अपने संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन उपलब्ध करा सकेंगे। सूचना निदेशक ने बताया कि पोर्टल प्रारंभ होने की सूचना तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की इस पहल से प्रदेश के पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने और आवेदन से संबंधित समस्याओं के समाधान में सुविधा मिलेगी। साथ ही जिन पत्रकारों के आवेदन लंबित हैं, वे वर्तमान पोर्टल के माध्यम से अपने कार्ड की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts