Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर अधीक्षक को फटकार

दिनांक: Wednesday, 08 July 2026 | समय: 08:18 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • साफ-सफाई में लापरवाही पर अधीक्षक को लगाई फटकार, आरओ प्लांट के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटाने के निर्देश

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार सुबह बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और रख-रखाव में गंभीर लापरवाही पाई गई, जिस पर सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई।

डॉ. चौधरी ने निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, बीपीएमयू रूम, ओपीडी और फार्मासिस्ट रूम का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने दवाओं के रख-रखाव, रजिस्टरों की एंट्री, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और डॉक्टरों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण में अस्पताल के मुख्य गेट पर टूटा हुआ कूड़ादान और परिसर के किनारों पर उगी घास देखकर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता को लापरवाही के लिए फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने मौके पर ही नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा से फोन पर बात की और अस्पताल परिसर की शीघ्र सफाई कराने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए आरओ वाटर प्लांट के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को तत्काल हटवाने का आदेश दिया और इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के समय स्टेनो बिपुल कुमार यादव, अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. सुधीर पांडेय, डॉ. आफरीन कादिर, विनोद कुमार भारती, चंद्र प्रकाश चौधरी, देवेंद्र कुमार कनौजिया, अनवर हुसैन, शिव पूजन भार्गव, स्टाफ नर्स प्रमीना, ममता जायसवाल, प्रतिमा त्रिपाठी, नीतू पांडेय सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *