रायबरेली के हाजी एजाज अहमद का संकल्प, लगाएंगे एक लाख पेड़; पर्यावरण संरक्षण की शुरू की मुहिम

  • बछरावां के हसनगंज निवासी हाजी एजाज अहमद अब तक 45-50 पौधे लगा चुके, लोगों से भी अभियान से जुड़ने की अपील

शकील अहमद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के बछरावां क्षेत्र स्थित हसनगंज निवासी कारी हाजी एजाज अहमद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा पौधारोपण अभियान शुरू किया है। उन्होंने “एक लाख पेड़ लगाने का संकल्प” लिया है और इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया है।

इस अभियान के तहत हाजी एजाज अहमद अब तक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, स्कूल, पंचायत भवन, ब्लॉक परिसर, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 45 से 50 पौधे लगा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से मुकाबला करने की दिशा में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

कारी हाजी एजाज अहमद ने कहा कि उनका उद्देश्य धरती मां को हरियाली से सजाना और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, “एक पेड़, एक जीवन बचाने का माध्यम है। यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण का संकल्प ले और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।”

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे भी इस संकल्प का हिस्सा बनें, अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल कर इस हरित अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts