Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ: अलीनगर खुर्द प्राथमिक विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, बच्चों और ग्रामीणों को बांटे गए फलदार पौधे

दिनांक: Sunday, 12 July 2026 | समय: 11:04 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • सरोजनीनगर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधों को प्रियजनों के नाम अपनाकर उनकी देखभाल करने की दिलाई गई शपथ

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के संवर्धन के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने तथा उन्हें अपने जीवन की अमूल्य संपत्ति के रूप में संरक्षित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी से अपील की गई कि वे पौधों को अपने किसी प्रियजन के नाम से अपनाएं तथा उनकी नियमित सिंचाई, खाद और देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यालय से विनोद वर्मा (पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, मोहनलालगंज) उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा गठित युवा समाजसेवी टीम के सदस्य गुलशन कुमार, शिक्षामित्र सतीश कुमार, सरिता देवी, अनेक अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के साथ मगरा मिशन के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।

विद्यालय की शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मुख्य रूप से फलदार पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जंगली एवं स्थानीय प्रजातियों के फलदार वृक्षों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे गौरैया, तोता तथा अनेक अन्य पक्षियों के भोजन और प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं। फलदार वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि पक्षियों और अन्य जीवों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी से अपने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें भविष्य की अमूल्य धरोहर बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध पर्यावरण बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *