Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
रायबरेली

रायबरेली: नगरीय विकास कार्यों में समन्वय से तेजी लाएं सभी विभाग : डीएम सरनीत कौर ब्रोका

दिनांक: Friday, 24 July 2026 | समय: 06:05 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में स्वच्छता, पेयजल, बिजली, पार्किंग और अतिक्रमण हटाने पर दिए निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नगरीय क्षेत्रों के समग्र, सुव्यवस्थित एवं सतत विकास के उद्देश्य से नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निकायों में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगरों का सुव्यवस्थित विकास तभी संभव है, जब सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।

जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पशुओं के शवों के उचित एवं सुरक्षित निस्तारण के लिए उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों को होने वाली असुविधाओं से भी राहत मिलेगी।

बैठक में नगरीय क्षेत्रों में जर्जर एवं पुराने विद्युत तारों को चरणबद्ध तरीके से बदलने, सड़कों पर पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्युत सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने नगर क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए उपयुक्त स्थानों पर पार्किंग स्थलों के विकास, प्रमुख मार्गों एवं बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने बैठक में हर घर नल योजना की प्रगति की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार तक शुद्ध पेयजल की सुविधा समयबद्ध रूप से पहुंचाई जाए। जिन क्षेत्रों में कार्य शेष है, वहां तेजी से कार्य पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर सहित जनपद की समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…

रायबरेली

रायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थित

25 October 2026

रायबरेली। जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सुचारु, शांतिपूर्ण…

रायबरेली

रायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

25 October 2026

कानपुर से आए कलाकारों ने प्रस्तुत कीं धार्मिक झांकियां, माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर खीरों (रायबरेली)। शनिवार शाम…