रायबरेली: डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने जेल रोड पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

[post-views]
  • लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.5 किलोमीटर सड़क के दोनों ओर चलाया जा रहा वृहद वृक्षारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण पर दिया विशेष जोर

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को जेल रोड स्थित इंदिरा नगर पावर हाउस के समीप वृक्षारोपण कर जनपद में हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल रोड पर 1.5 किलोमीटर सड़क की दोनों पटरियों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत छायादार, फलदार एवं शोभाकार पौधों का रोपण कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने रोपित पौधों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका संरक्षण हो सके और अधिकतम पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी देखरेख एवं संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता से किया जाना चाहिए। जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts