- सड़क, बिजली, पेयजल, नाली और आवास से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के दिए निर्देश
रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने रविवार को लालूपुर चौहान स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों, माताओं, बहनों एवं भाइयों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पेयजल, नाली, आवास सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। विधायक अदिति सिंह ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि रायबरेली सदर के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कराया जाएगा।
जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक के प्रति विश्वास व्यक्त किया।













