रायबरेली में 30 शिक्षकों को मिले मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड, ₹5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज

[post-views]
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया योजना का शुभारंभ, जनपद स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षकों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक कार्ड

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

इसी क्रम में रायबरेली कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इसके उपरांत जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं छात्र हितैषी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के विद्यालयों तथा महाविद्यालयों की स्थिति में व्यापक सुधार किया गया है। सरकार शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों के सम्मान के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रीति तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रजेश तिवारी, अनुज मौर्या सहित उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts