रायबरेली में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि, वीरांगना हुईं सम्मानित

  • जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीदों को पुष्पांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया गया नमन

रायबरेली। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली द्वारा कारगिल के शहीद सैनिकों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एम.बी. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान वीरगति प्राप्त सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इसके उपरांत कारगिल शहीद नायक राजेन्द्र कुमार यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त सैनिक की पत्नी ललिता देवी को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली की ओर से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *