रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

[post-views]

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के विवेकानंद बिहारी लाल इंटर कालेज खीरों के सामने खीरों निहस्था मार्ग पर सड़क से आने जाने वाली युवतियों और कालेज की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि खीरों कस्बा निवासी मुकेश कुमार खीरों कस्बा के विवेकानंद बिहारीलाल इण्टर कालेज के सामने खड़ा होकर कालेज की छात्राओं और सड़क से आने जाने वाली युवतियों से अश्लील हरकत कर रहा था ।

सूचना मिलने पर ऑपरेशन मजनू टीम के उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र , महिला आरक्षी ज्योती शिखा आदि की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अश्लील हरकतें करते हुए देखकर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts