- तीन वर्षों से प्रेम संबंध में थे युवक-युवती, आपसी सहमति के बाद शिवालय पोखरा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह
सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों के बीच सहमति नहीं बनने के कारण विवाह में बाधा आ रही थी।

इस बीच युवा नेता शशिकांत जायसवाल ने पहल करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की और आपसी मतभेद दूर कराए। परिवारों की सहमति के बाद शिवालय पोखरा स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।
विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। विवाह के बाद नवदंपति को सभी ने सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने सामाजिक सौहार्द और आपसी सहमति से विवाह संपन्न कराने की इस पहल की सराहना की।













