पार्षद गीता देवी गुप्ता ने डीसीपी दक्षिण मोहम्मद मुस्ताक से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
– क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन से जुड़े मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
शकील अहमद
सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में 24 अगस्त 2026 को पार्षद गीता देवी गुप्ता ने आईपीएस पुलिस उपायुक्त दक्षिण मोहम्मद मुस्ताक से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पार्षद ने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस उपायुक्त से विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया।
पार्षद ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखते हुए बेहतर पुलिस व्यवस्था एवं क्षेत्रवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की। पुलिस उपायुक्त ने भी क्षेत्रहित में आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान पार्षद ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा।
