रायबरेली में दो अपराधी छह माह के लिए जिला बदर, 21 लोगों को थाने में हाजिरी के आदेश

[post-views]
  • कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीएम (प्रशासन) की कार्रवाई, विभिन्न थाना क्षेत्रों के 23 व्यक्तियों पर निरोधात्मक आदेश लागू

रायबरेली। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) रायबरेली सिद्धार्थ द्वारा पारित आदेशों के क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 23 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

पारित आदेशों के अनुसार थाना भदोखर निवासी अतुल यादव उर्फ दारा तथा थाना बछरावां निवासी राहुल उर्फ आदर्श सिंह को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत छह माह की अवधि के लिए जनपद रायबरेली की सीमा से जिला बदर किया गया है।

इसके अतिरिक्त जनपद के थाना बछरावां, खीरों, गदागंज, हरचंदपुर, जगतपुर, डीह, सलोन, महराजगंज, नसीराबाद, भदोखर, लालगंज, ऊंचाहार, गुरुबक्सगंज एवं मिल एरिया थाना क्षेत्रों के 21 अन्य व्यक्तियों को छह माह की अवधि तक संबंधित थाना में अनिवार्य रूप से हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेशानुसार संबंधित व्यक्तियों को प्रत्येक माह की निर्धारित तिथियों (मुख्यतः 12 एवं 25 तारीख) अथवा आदेश में निर्धारित प्रत्येक शनिवार को संबंधित थाना में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts