रायबरेली: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय बने कराटे एसोसिएशन के संरक्षक, खिलाड़ियों को सहयोग का भरोसा

- ऊंचाहार के अतिथि गृह में स्वीकार किया संरक्षक पद; कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रितिका गुप्ता का बढ़ाया उत्साह, एसोसिएशन ने जताया आभार
रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के लिए गौरव का विषय है कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने एसोसिएशन के संरक्षक पद को स्वीकार कर लिया है। ऊंचाहार स्थित अतिथि गृह में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने कराटे एसोसिएशन रायबरेली का संरक्षक बनने की सहमति देते हुए जिले के कराटे खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया।
इस मुलाकात में भाजपा नेता अभिलाष कौशल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिससे एसोसिएशन के संरक्षक पद को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकी।
इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रितिका गुप्ता के खेल और प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उनके प्रोत्साहन से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को खेल के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
कराटे एसोसिएशन रायबरेली के संस्थापक एवं अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य जिले के बच्चों और युवाओं को कराटे, आत्मरक्षा एवं शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि डॉ. मनोज कुमार पांडेय का संरक्षक के रूप में एसोसिएशन से जुड़ना खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक है। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से जिले में कराटे एवं मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
कराटे जगत से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
डॉ. मनोज कुमार पांडेय के कराटे एसोसिएशन रायबरेली का संरक्षक बनने पर कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त सचिव क्योशी जसपाल सिंह सहित वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक आशीष जायसवाल, शरद सरोज, क्षितेंद्र रितिका गुप्ता, शास्त्री, विवेक वर्मा, धर्मवीर प्रजापति, अंकुश कुमार, मनीष दुबे, अभिषेक सरोज, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद सलाम, पूजा गुप्ता, संदीप प्रजापति, विकास श्रीवास्तव, बब्बन यादव, जय, राजेश अग्रहरि, आदेश सोनकर, कासक सोनकर, मोहम्मद आजम और आंचल सहित एसोसिएशन से जुड़े अन्य लोगों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि डॉ. मनोज कुमार पांडेय के संरक्षण और सहयोग से जिले में कराटे प्रशिक्षण, आत्मरक्षा कार्यक्रमों तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनमें अनुशासन एवं आत्मविश्वास विकसित करने और बेटियों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एसोसिएशन लगातार प्रयासरत है।
अंत में कराटे एसोसिएशन रायबरेली की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भाजपा नेता अभिलाष कौशल के सहयोग के लिए भी धन्यवाद देते हुए जिले में कराटे एवं मार्शल आर्ट्स के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।