महराजगंज में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, रामकृष्ण जायसवाल बने जिला मीडिया प्रभारी

–आशुतोष त्रिपाठी को कार्यकारिणी अध्यक्ष और दीनानाथ पटवा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी; 13 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन पर भी हुई चर्चा
सौरभ जायसवाल
महराजगंज। ड्रग वेयरहाउस महराजगंज में बुधवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामकृष्ण जायसवाल को जिला मीडिया प्रभारी और आशुतोष त्रिपाठी को कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं, दीनानाथ पटवा को संघ का प्रवक्ता बनाया गया।
इसके बाद संगठन की कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। इसमें तेज बहादुर पटेल, सत्य प्रकाश चौबे, चंद्रभूषण शुक्ला, आशुतोष कुमार, इम्तियाज अहमद और राजेश अग्रहरि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने और जिले के फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक एकता और आपसी सहयोग को आवश्यक बताते हुए फार्मासिस्टों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान प्रांतीय संघ के आह्वान पर 13 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंत्री सतीशचंद्र पटेल, बैजनाथ शर्मा, बैजनाथ यादव, तेज बहादुर पटेल, संजय उपाध्याय और रमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।