Saturday, 31 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Saturday
31 October 2026
ताज़ा खबर
महराजगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तारबृजमनगंज के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार पटेल की जयंतीमहराजगंज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चारों पहिए हवा में उठे, चालक सुरक्षितडीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंतीमहराजगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तारबृजमनगंज के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार पटेल की जयंतीमहराजगंज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चारों पहिए हवा में उठे, चालक सुरक्षितडीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंती
रायबरेली

मारपीट की घटना में आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

दिनांक: Friday, 30 October 2026 | समय: 09:23 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • जीरामजी योजना से मेड़बंदी कार्य के दौरान श्रमिक पर हुआ जानलेवा हमला

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालूपुर गांव में बारात घर व आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि की मेड़बंदी का कार्य होना है। गांव के कुछ दबंग पिछले काफी समय से लगातार सरकारी काम में रोक लगा रहे हैं। बुधवार को बीडीओ के आदेश पर मेड़बंदी का काम जीरामजी योजना के तहत शुरू किया गया। इस दौरान गांव निवासी आठ दबंगों ने जीरामजी श्रमिकों पर हमला बोल दिया।

मामले में गांव निवासी एक अधेड़ श्रमिक ने आठ लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। बीच बचाव करने गए अधेड़ का पुत्र घटना में घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

कालूपुर निवासी शिवबोधन यादव पुत्र राजाराम ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए बताया कि जीरामजी से मेड़बंदी का काम करने के दौरान गांव निवासी बलिकरन, रामविशाल, वासुदेव व उमानाथ पुत्रगण रामप्यारे, विवेक यादव पुत्र रामविशाल, पुष्पेंद्र यादव पुत्र वासुदेव यादव, चंद्रभान पुत्र उमानाथ यादव व अजय पुत्र राजेंद्र यादव सभी ने एक राय होकर पीड़ित को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में बीच बचाव करने गया उसका पुत्र जितेंद्र व प्रशासक प्रतिनिधि दोनों घायल हो गए। मारपीट के दौरान पीड़ित के पुत्र जितेंद्र का मोबाइल गिर गया।

प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह बुंदेला ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया गया है। तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

काम रोकने की मंशा से पहुंचे दबंग

कालूपुर गांव में बारात घर व आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि की मेड़बंदी का कार्य जीरामजी योजना के तहत चल रहा था, तभी अचानक दबंगों ने श्रमिक पर जानलेवा हमला किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

डीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण

31 October 2026

रायबरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में…

रायबरेली

रायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंती

30 October 2026

रायबरेली। जनपद में 31 अक्टूबर 2026 को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती गरिमामयी, भव्य एवं उत्साहपूर्ण…

रायबरेली

रायबरेली में PET-2026 की परीक्षा सम्पन्न, 24 केंद्रों पर 13,144 अभ्यर्थी हुए शामिल

30 October 2026

रायबरेली। जनपद रायबरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सुचारु, शांतिपूर्ण एवं…