Saturday, 31 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Saturday
31 October 2026
ताज़ा खबर
डीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंतीरायबरेली में PET-2026 की परीक्षा सम्पन्न, 24 केंद्रों पर 13,144 अभ्यर्थी हुए शामिलरायबरेली के 4 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 80.17 करोड़ रुपये, पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारीमारपीट की घटना में आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्जडीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंतीरायबरेली में PET-2026 की परीक्षा सम्पन्न, 24 केंद्रों पर 13,144 अभ्यर्थी हुए शामिलरायबरेली के 4 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 80.17 करोड़ रुपये, पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारीमारपीट की घटना में आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
रायबरेली

डीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण

दिनांक: Saturday, 31 October 2026 | समय: 06:57 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

रायबरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति संकल्पित रहने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी वीर सिंह, महेश त्रिपाठी, रामेन्द्र मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के कार्मिक उपस्थित रहें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंती

30 October 2026

रायबरेली। जनपद में 31 अक्टूबर 2026 को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती गरिमामयी, भव्य एवं उत्साहपूर्ण…

रायबरेली

रायबरेली में PET-2026 की परीक्षा सम्पन्न, 24 केंद्रों पर 13,144 अभ्यर्थी हुए शामिल

30 October 2026

रायबरेली। जनपद रायबरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सुचारु, शांतिपूर्ण एवं…

रायबरेली

रायबरेली के 4 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 80.17 करोड़ रुपये, पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी

30 October 2026

रायबरेली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के वितरण के अवसर पर जनपद रायबरेली का मुख्य कार्यक्रम…