भाजपा प्रदेश कार्यालय में संजय सिंह चौहान का अभिनंदन, वी.डी. शर्मा ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

- उत्तर प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में सदस्य बनाए जाने पर मिला सम्मान, प्रदेश संयोजक आलोक कुमार सिंह सहित पदाधिकारी रहे मौजूद
शकील अहमद
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश बैठक के दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का सदस्य बनाए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक वी.डी. शर्मा ने संजय सिंह चौहान को सम्मानित कर उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आलोक कुमार सिंह तथा प्रदेश सहसंयोजक नवलेश प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
संजय सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में अपनी पहचान रखते हैं। संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में पहचान दिलाई है। पूर्व में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके चौहान का राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सहकारिता प्रकोष्ठ में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से उनके संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्मान समारोह में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और अनुभवी नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।
संजय सिंह चौहान के अभिनंदन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।