रायबरेली: पत्रकारों की मांग पर गुरुबक्शगंज मीडिया कार्यालय में इंटरलॉकिंग का काम शुरू, 12 घंटे में हुई पहल

- दीपावली से पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों की समस्या पर लिया संज्ञान, निर्माण कार्य शुरू होने पर जताया गया आभार
रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व से पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों को सौगात दी है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरुबख्शगंज चौराहे स्थित मीडिया कार्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कराए जाने की पत्रकारों की मांग पर उन्होंने पहल की। खास बात यह रही कि आश्वासन देने के महज 12 घंटे के भीतर ही इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करा दिया गया।
मीडिया कार्यालय परिसर में काफी समय से इंटरलॉकिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पत्रकारों ने इस समस्या को पूर्व विधायक राकेश सिंह के सामने रखा था। उन्होंने पत्रकारों की मांग को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए निर्माण कार्य शुरू कराने की व्यवस्था की।
दीपावली से पहले मिली इस सौगात से क्षेत्र के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। पत्रकारों ने पूर्व विधायक राकेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित पहल और सहयोगात्मक रवैया सराहनीय है।
रिपोर्ट: अतुल जौहरी