Monday, 02 November 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
02 November 2026
ताज़ा खबर
बृजमनगंज पुलिस ने नष्ट कराई 118 लीटर कच्ची शराब, 22 मामलों से था संबंधबृजमनगंज में रामलीला मेले का शुभारंभ, रावण वध के बाद श्रीराम ने सीता संग अयोध्या के लिए किया प्रस्थानभाजपा प्रदेश कार्यालय में संजय सिंह चौहान का अभिनंदन, वी.डी. शर्मा ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएंरायबरेली: पत्रकारों की मांग पर गुरुबक्शगंज मीडिया कार्यालय में इंटरलॉकिंग का काम शुरू, 12 घंटे में हुई पहलयुवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बातमऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का किया लोकार्पणगोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की सीएम योगी की अपीलरायबरेली के सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप शुरू, 3 नवंबर तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएंबृजमनगंज पुलिस ने नष्ट कराई 118 लीटर कच्ची शराब, 22 मामलों से था संबंधबृजमनगंज में रामलीला मेले का शुभारंभ, रावण वध के बाद श्रीराम ने सीता संग अयोध्या के लिए किया प्रस्थानभाजपा प्रदेश कार्यालय में संजय सिंह चौहान का अभिनंदन, वी.डी. शर्मा ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएंरायबरेली: पत्रकारों की मांग पर गुरुबक्शगंज मीडिया कार्यालय में इंटरलॉकिंग का काम शुरू, 12 घंटे में हुई पहलयुवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बातमऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का किया लोकार्पणगोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की सीएम योगी की अपीलरायबरेली के सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप शुरू, 3 नवंबर तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएं
महराजगंज

बृजमनगंज में रामलीला मेले का शुभारंभ, रावण वध के बाद श्रीराम ने सीता संग अयोध्या के लिए किया प्रस्थान

दिनांक: Monday, 02 November 2026 | समय: 06:47 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • ठाकुरद्वारा परिसर में आरती और पूजन के बाद निकली राम-सीता की झांकी, सुल्तानपुर के कलाकारों ने किया रामायण प्रसंगों का सजीव मंचन

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को भव्य रामलीला मेले का आयोजन किया गया। देर शाम रामलीला के मंचन में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण का वध किया। इसके बाद प्रभु श्रीराम माता सीता को लेकर अयोध्या नगरी पहुंचे। मंगलवार रात सीता माता की अग्नि परीक्षा और भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेले का समापन होगा।

रामलीला मेले की शुरुआत दोपहर में ठाकुरद्वारा परिसर से हुई। यहां महंत दिवाकर शुक्ल ने प्रभु श्रीराम और माता सीता की आरती उतारी। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने श्रीराम और माता सीता का पूजन किया तथा जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद झांकी के साथ नगर भ्रमण करते हुए सभी रामलीला पड़ाव पहुंचे, जहां मेले का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान सुल्तानपुर से आए युवा कलाकारों ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के जीवन से जुड़े प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कलाकारों ने लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध, मूर्छित लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने, कुंभकरण और मेघनाद के वध सहित राम-रावण के बीच कई चरणों में हुए युद्ध का जीवंत मंचन किया।

देर शाम रावण वध के बाद उसके पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही रामलीला के इस प्रसंग का समापन हुआ। इसके बाद प्रभु श्रीराम माता सीता को लेकर अपनी वानरी सेना के साथ भरत से मिलने अयोध्या की ओर रवाना हुए।

रामलीला में प्रभु श्रीराम की भूमिका मनमोहन चौबे, माता सीता की भूमिका आंचल, लक्ष्मण की भूमिका सूरज पंडित और पवनपुत्र हनुमान की भूमिका अमर त्रिपाठी ने निभाई।

मेले में कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आयोजन का आनंद लिया। पूरे दिन नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। मेले में लगा झूला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मिठाई, खिलौने और गुब्बारों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ दिखाई दी, वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी कर मेले का आनंद उठाया।

आयोजन के दौरान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, रूपनरायन जायसवाल, नटवर गोयल, हरिनारायण तिवारी, आर्यन जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, अनिल कसौधन, मनोज जायसवाल, जय प्रकाश गौंड, अनिल, योगेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

बृजमनगंज पुलिस ने नष्ट कराई 118 लीटर कच्ची शराब, 22 मामलों से था संबंध

02 November 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को विभिन्न अभियोगों से संबंधित कच्ची…

महराजगंज

महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

01 November 2026

महराजगंज। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

महराजगंज

महराजगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

31 October 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज/महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के…