बृजमनगंज पुलिस ने नष्ट कराई 118 लीटर कच्ची शराब, 22 मामलों से था संबंध

- न्यायालय के आदेश पर थाना परिसर में कराई गई कार्रवाई, पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई
सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को विभिन्न अभियोगों से संबंधित कच्ची शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 मामलों से संबंधित कुल 118 लीटर लंबित कच्ची शराब को नष्ट कराया गया है। न्यायालय के निर्देशानुसार पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
उन्होंने बताया कि शराब को थाना परिसर में न्यायालय द्वारा चिन्हित स्थान पर नष्ट कराया गया। इस दौरान अकबाल अहमद, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और अमरनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।