Thursday, 05 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
05 November 2026
ताज़ा खबर
दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खादभाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, सैकड़ों लोगों ने दी बधाईदीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खादभाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, सैकड़ों लोगों ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश

दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देश

दिनांक: Thursday, 05 November 2026 | समय: 03:32 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देश

डीजी यूपी-112 बिनोद कुमार सिंह ने सभी जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, पीआरवी वाहनों की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा

शकील अहमद

लखनऊ। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी-112 मुख्यालय ने प्रदेशभर में आपातकालीन सेवाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक यूपी-112 बिनोद कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्यालय से प्रदेश के सभी जनपदों के यूपी-112 नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में दीपावली के दौरान संभावित भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों को ध्यान में रखते हुए हॉटस्पॉट चिह्नित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पूर्व में हुई घटनाओं और आयोजनों का विश्लेषण कर थाना क्षेत्रवार संवेदनशील स्थानों की पहचान की जाए। ऐसे मार्गों पर यूपी-112 के पीआरवी वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही संशोधित रूट चार्ट 5 नवंबर तक मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि जनशक्ति की कमी अथवा तकनीकी खराबी के कारण कोई भी पीआरवी वाहन गैर-संचालित स्थिति में नहीं रहना चाहिए। सभी जनपदों में पीआरवी वाहनों की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिल सके।

बैठक में संचार व्यवस्था और इवेंट मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। आरओआईपी पर तैनात कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, पीआरवी कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग और वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीजी यूपी-112 ने जनपदों के नोडल अधिकारियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली के दौरान प्रदेशवासियों को त्वरित, निर्बाध और प्रभावी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करें।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

पद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घर

05 November 2026

खीरों ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों और महिलाओं को वितरित किए घरेलू उपयोग के वस्त्र, देर रात…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

05 November 2026

सदर विधायक अदिति सिंह ने अमावां में किया कार्यालय का उद्घाटन, दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायल

05 November 2026

खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था ओवरब्रिज पर सुबह पांच बजे हुआ हादसा, जेसीबी से ट्रक काटकर निकाला गया चालक का…