Sunday, 15 November 2026 nishpakshdarpan.com
Sunday
15 November 2026
ताज़ा खबर
दिल्ली में छठ पूजा की भव्य तैयारी, 1,482 घाटों पर होगी पूजा, 5 हजार पुलिसकर्मी तैनातशिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के फ्लैट में पुलिस ने किया सीन रीक्रिएशन, डमी गिराकर जांची घटनाकांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें? अखिलेश यादव के एक जवाब ने यूपी की सियासत में मचाई हलचलयूपी के 25 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट, 15 नवंबर से शुरू होगा वितरण, CM योगी करेंगे शुभारंभगांधी परिवार पर पोस्ट से घिरीं कंगना रनौत, शिमला में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटीराजधानी प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया संरक्षक संजय सिंह चौहान का जन्मदिन, पत्रकारों ने किया सम्मानितराजा भैया का UGC पर बड़ा बयान, बोले- हमने कह दिया तो कह दियाबृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभादिल्ली में छठ पूजा की भव्य तैयारी, 1,482 घाटों पर होगी पूजा, 5 हजार पुलिसकर्मी तैनातशिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के फ्लैट में पुलिस ने किया सीन रीक्रिएशन, डमी गिराकर जांची घटनाकांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें? अखिलेश यादव के एक जवाब ने यूपी की सियासत में मचाई हलचलयूपी के 25 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट, 15 नवंबर से शुरू होगा वितरण, CM योगी करेंगे शुभारंभगांधी परिवार पर पोस्ट से घिरीं कंगना रनौत, शिमला में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटीराजधानी प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया संरक्षक संजय सिंह चौहान का जन्मदिन, पत्रकारों ने किया सम्मानितराजा भैया का UGC पर बड़ा बयान, बोले- हमने कह दिया तो कह दियाबृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा

दिनांक: Saturday, 14 November 2026 | समय: 12:24 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
बृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा

बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल

खेल और मनोरंजक गतिविधियों में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसके साथ ही रोमांचक खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि बेचने भारती ने फीता काटकर किया। बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए खाद्य पदार्थों के स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने स्टॉल का संचालन किया। उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों ने मेले में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया।

बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं ऐसे आयोजन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बाल मेले के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव भी प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि बाल मेले का मुख्य उद्देश्य नन्हीं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास, कौशल विकास, व्यावसायिक समझ, टीम भावना तथा रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें व्यवहारिक अनुभव उपलब्ध कराना भी है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बाल मेले के दौरान बच्चों का उत्साह, उमंग और खुशी देखते ही बन रही थी। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से छात्र-छात्राओं को अपनी छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिला।

इस अवसर पर आलमाइटी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ईश्वरचंद चौरसिया सहित दोनों विद्यालयों के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

यूपी के 25 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट, 15 नवंबर से शुरू होगा वितरण, CM योगी करेंगे शुभारंभ

14 November 2026

पहले चरण में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं…

उत्तर प्रदेश

राजधानी प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया संरक्षक संजय सिंह चौहान का जन्मदिन, पत्रकारों ने किया सम्मानित

14 November 2026

अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ समारोह केक काटकर दी बधाई, संजय सिंह चौहान ने पत्रकारों के स्नेह…

उत्तर प्रदेश

महराजगंज: दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

14 November 2026

पनियरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहद्दीनपुर निवासी आकाश को पकड़ा लंबे समय से चल रहा था फरार, बीएनएस…