Monday, 16 November 2026 nishpakshdarpan.com
Monday
16 November 2026
ताज़ा खबर
जय शाह दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चुनाव, अब 2028 ओलंपिक और विश्व क्रिकेट के विस्तार पर नजरचिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्रजय शाह दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चुनाव, अब 2028 ओलंपिक और विश्व क्रिकेट के विस्तार पर नजरचिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

दिनांक: Monday, 16 November 2026 | समय: 04:46 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

लंबित कार्यों में तेजी लाकर विकास योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाने पर दिया जोर

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (विकास) के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासपरक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय रैंकिंग की विस्तार से समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, सड़कों एवं सेतुओं के निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में आ रही समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें विशेष ध्यान देते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने सड़कों एवं सेतुओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने तथा फैमिली आईडी एवं छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए पोर्टल पर अद्यतन एवं सही सूचनाएं अपलोड की जाएं। साथ ही जिन बिंदुओं पर प्रगति अपेक्षित है, उनमें कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद की विकास योजनाओं की प्रगति एवं रैंकिंग में सुधार हो सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

16 November 2026

स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से निकली रैली सीडीओ अंजुलता ने अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

16 November 2026

छह विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ को तीन पालियों में दी गई ट्रेनिंग ECINET और BLO ऐप के इस्तेमाल के साथ…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेता

16 November 2026

फाइनल में आगरा छात्रावास ने आगरा मंडल को 43-27 से हराया; 17 टीमों की 248 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…